सोनभद्र, मई 18 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ऊर्जांचल में एनटीपीसी, यूपी थर्मल पावर और लैंको सहित तमाम निजी उद्योगों में लगभग 12 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन के बावजूद भीषण गर्मी में पानी आपूर्ति में बिजली बाधक बन रहा है। स्थिति यह है कि 54 राजस्व गांव में 90 फीसदी कनेक्शन के बाद भी लोगों का गला सूख रहा है। मजबूरन पंचायतों को टैंकर से पानी की आपूर्ति करना पड़ रहा है। जल जीवन मिशन से जुड़े कंपनी के प्रबंधक प्रहलाद कुमार का कहना है कि मौसम की खराबी और आंधी से बिजली आपूर्ति ना होने से पानी सप्लाई बाधित हुई थी, लेकिन सोमवार से पानी आपूर्ति सुचारू रूप से चालू करा दिया गया है, प्रबंधक ने भी माना कि पानी आपूर्ति में बिजली बाधा बन जाती है। अन्यथा सभी गावों में पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से दिया जा रहा है। एडीओ पंचायत अजय कु...