लातेहार, मार्च 15 -- बेतला, प्रतिनिधि। पुरुलिया से अयोध्या होते आनंद विहार तक जानेवाली एक्सप्रेस ट्रेन को बरवाडीह स्टेशन पर हरी झंडी दिखाने के सिलसिले में बीती रात बेतला आए चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने क्षेत्र की जनता की सुध ली। वहीं विभिन्न जनसमस्याओं से रुबरू हुए। रविवार की सुबह कुटमू चौक पहुंचे सांसद के समक्ष ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण केचकी रेल स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज,ग्राम कंचनपुर और केचकी संगम मार्ग स्थित रेलवे फाटक सं-15 सी के पास अंडरपास,कुटमू चौक और बेतला में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने आदि संबंधी मांग की। इसपर सांसद ने सभी समस्याओं का यथाशीघ्र हल कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र वासियों की पिछले कई दशकों से चिरप्रतीक्षित बरवाडीह- चिरमिरी रेल परियोजना को केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने की जानकारी देते इसी वर्ष बहुत जल्द का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.