देवघर, अप्रैल 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला देवघर में गुरुवार को विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर सीबीएसई 10 वीं बोर्ड के जिला टॉपर सह झारखंड के टॉप 5 में स्थान बनाने वाले स्वस्तिक राज सहित 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय में टॉपर्स और उनके अभिभावकों का एनसीसी कैडेट्स द्वारा अनुरक्षण किया गया। इस वर्ष परीक्षा परिणाम में कुल 48 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज़्यादा अंक हासिल किया। टॉपर्स और उनके अभिभावकों का सम्मान मुख्य अतिथि सह जिला शिक्षा पदाधिकारी बिनोद कुमार और प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने माला पहनाकर और अंगवस्त्र प्रदान कर किया। यह भी पढ़ें- 98 फीसदी परिणाम के साथ फाउंडेशन स्कूल...