गढ़वा, अप्रैल 27 -- भवनाथपुर। जैक द्वारा जारी दसवीं बोर्ड की परीक्षा में स्थानीय विजन क्लासेस कोचिंग सेंटर का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कोचिंग सेंटर पढ़ने वाले 38 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। छात्रा बंटी कुमारी ने सर्वाधिक 90 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर रही। वहीं काजल कुमारी ने 88.4, कृष कुमार 84.6, अंकित विश्वकर्मा ने 85, आयुष कुमार गुप्ता ने 84, कृति कुमारी ने 82.4, श्रेष्ठ कुमार सोनी 76.4 प्रतिशत अंक लाया। कोचिंग सेंटर के संचालक मनीष कुमार ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...