मुंगेर, मार्च 31 -- मुंगेर, निप्र। बनौधा, मुंगेर की रहने वाली जरका रेहान (पिता आमिर रेहान) ने मैट्रिक परीक्षा में 456 अंक (91.2%) प्राप्त कर अपने परिवार एवं जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जरका रेहान ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के कारण ही यह सफलता संभव हो पाई। जरका का सपना है कि वह आगे चलकर एक शिक्षिका बने और बच्चों को अच्छी तालीम देकर समाज एवं देश के निर्माण में अपना योगदान दे। उसने कहा कि वह आगे भी पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई जारी रखेगी और अपने जिले एवं राज्य का नाम ऊंचा करेगी। परिवारजनों और शिक्षकों ने जरका की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.