सिमडेगा, अप्रैल 30 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। गुरुवार को आईसीएसई दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हुआ। इस बार डॉन बॉस्को विद्यालय, कोलेबिरा के छात्रों ने भी आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय से इस वर्ष कुल 32 विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें सभी ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- आईसीएसई दसवीं बोर्ड में संत ज़ेवियर्स स्कूल व डिनोबली स्कूल का बेहतर प्रदर्शन प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी परीक्षा में प्रद्युमन साहू ने 90 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि रुद्र गुप्ता ने 86 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा सत्यम कुमार ने 8...