रामपुर, फरवरी 14 -- मदरसा बोर्ड में शुक्रवार को एक ही पाली की परीक्षा हुई। सुबह आठ से 11 बजे तक पहली पाली का आयोजन हुआ। जिसमें पंजीकृत 466 में से 376 परीक्षार्थी शामिल हुए। 90 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। श्री हरि इंटर कालेज में 56 और जवाहर इंटर कालेज स्वार में 34 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत ने केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। पहली पाली में मुंशी, मौलवी के परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अभी तक परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से नकलविहीन रूप में संपन्न हुई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.