गाजीपुर, मई 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। स्कूल चलो अभियान की सुस्त प्रगति पर बेसिक शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। अभियान के दौरान कक्षा एक और छह में एक भी नामांकन न होने पर 90 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों 180 शिक्षकों का वेतन रोकते हुए तीन दिन स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इससे प्रधानाध्यापक सहित शिक्षकों में खलबली मच गयी है। गाजीपुर में बेसिक शिक्षा परिषद के कुल 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित है। विभागीय समीक्षा में सामने आया कि अभी तक 90 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 और छह में एक भी नामांकन दर्ज नहीं हुआ है। इनमें अबतक नए शून्य नामांकन है। बीएसए कार्यालय से जारी नोटिस में इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वयं उपस्थित होकर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। नोटिस ...