90 दिवसीय विशेष विधिक जागरूकता अभियान का शुभारंभ
चाईबासा, जून 5 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए मौहम्मद शाकिर के दिशा निर्देश पर 90 दिवसीय विशेष विधिक जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। सदर प्रखंड के चोया पंचायत में ग्रामीणों के बीच कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने लोगों को अपने गांव में सार्वजनिक रूप से नशापन पर रोक लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि प्राधिकार न सिर्फ लोगों को नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराती है बल्कि लोक अदालत के माध्यम से समस्याओं के समाधान के लिए अपील कर सकते हैं। मौके पर मुखिया जयंती ने कहा कि नशा सभी बुराइयों की जड़ है। हमें इससे बचना चाहिए। इस दौरान पीएलवी विकास दोदराजका ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का सुझाव दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.