रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। समाज में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित 90 दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन जू-जित्सु प्रतियोगिता के साथ हुआ। प्रधानाचार्य प्रताप कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा का ज्ञान हर बालिका के लिए बेहद जरूरी है। शिविर के दौरान छात्राओं को ब्लॉक, पंच, किक और अन्य उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण देकर उन्हें विपरीत परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षिका नीलू अरोरा ने छात्राओं को दैनिक उपयोग की वस्तुओं को भी आत्मरक्षा के साधन के रूप में इस्तेमाल करने की प्रेरणा दी। जिला जू-जित्सु एसोसिएशन के महासचिव ऋषि पाल भारती ने बताया कि प्रशिक्षण में की-होन तकनीकों के ...