90 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन
दुमका, सितम्बर 23 -- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं जन शिक्षण संस्थान, विकास भारती दुमका के तत्वावधान में आयोजित 90 दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। जामा प्रखंड के मोहलबना पंचायत अंतर्गत सुगनीबाद गांव स्थित 'योगा प्लेस' में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कुल 20 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान योग शिक्षक पुरुषोत्तम दर्वे ने अभ्यर्थियों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान सहित योग के विभिन्न आयामों एवं स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। 90 दिनों तक चले इस प्रशिक्षण के बाद अब सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भारत सरकार से मान्यता प्राप्त कौशल विकास प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। संस्थान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.