दुमका, सितम्बर 25 -- जामा, प्रतिनिधि। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं जन शिक्षण संस्थान, विकास भारती दुमका के तत्वावधान में संचालित 90 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में जामा क्षेत्र के कुल 60 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। बताया गया कि प्रखंड के लगला में 40 तथा जामा के सुगनीबाद में 20 प्रशिक्षणार्थियों ने 90 दिवसीय योग प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। परीक्षा के उपरांत सफल अभ्यर्थियों को भारत सरकार से मान्यता प्राप्त कौशल विकास प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। संस्थान की ओर से बताया गया कि प्रशिक्षण का उ...