लोहरदगा, जनवरी 16 -- लोहरदगा, संवाददाता।विधिक सेवा प्राधिकार ने न्यायालयों में लंबित सुलहनीय मामलों को निपटाने के लिए 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0 कैंपेन की शुरुआत की है l शुक्रवार को को जिला व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित पीडीजे कार्यालय कक्ष में पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की। स्पेशल मध्यस्थता कैंपेन के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की। इस दौरान बताया गया कि यह कैंपेन 31 मार्च 2026 तक जारी रहेगा। कैंपेन में अधिक से अधिक संख्या में सुलहनीय योग्य वादों का निष्पादन करने का आग्रह किया। इस बाबत मध्यस्थों से भी मीटिंग की जा रही है। वहीं डालसा सचिव राजेश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष में आयोजित अभियान में कुल 160 मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारित किया गया था। जिसमें 6...