गिरडीह, मई 17 -- जमुआ, प्रतिनिधि। रविवार को जमुआ प्रखंड के पंचायत पोबी के ग्राम शानडीह में नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची और डालसा गिरिडीह के अनुसार 90 दिवसीय जागरूकता व आउटरीच अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंगबली समिति शानडीह के अध्यक्ष बासुदेव साव ने की और मंच संचालन समाजसेवी बासुदेव यादव ने किया। विधिक सहायता केंद्र प्रखंड कार्यलय जमुआ के पीएलवी सुबोध कुमार साव ने उपस्थित ग्रामीणों को 15100 निःशुल्क टोल फ्री नम्बर के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 15100 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का राष्ट्रीय टोल-फ्री कानूनी सहायता हेल्पलाइन नंबर है। इस नंबर पर कोई भी नागरिक मुफ्त कानूनी सलाह पाने, अपने अधिकारों की जानकारी लेने या कानूनी कार्यवाही में सहायता के लिए संपर्क कर सकता है। यह सुविधा विशेष र...