90 दिवसीय आउटरीच प्रोग्राम के तहत विधिक जागरुकता शिविर आयोजित
चतरा, मई 28 -- प्रतापपुर निज प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, झालसा के तत्वावधान में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में बुधवार को प्रतापपुर प्रखंड के कसमार गांव में 90 दिवसीय आउटरीच प्रोग्राम के तहत विधिक जागरूकता सह जन सम्पर्क कार्यक्रम चलाया गया। अधिकार मित्र पीएलवी गोविंद ठाकुर, नरेश प्रजापति एवं संदीप कुमार गुप्ता ने लोगों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों को नालसा स्कीम, लोक अदालत, मध्यस्थता, नि:शुल्क विधिक सेवा इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर संतोष तुरी, मुकेश कुमार, सनोज कुमार, बिरबल तुरी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.