पाकुड़, जून 30 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वाधान में 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता और प्रमुख जूही प्रिया मरांडी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। ​शिविर में डालसा सचिव रूपा बंदना किरो ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन और अदालत के बीच की दूरी को कम करना है ताकि समाज के गरीब व वंचित योग्य लोगों को त्वरित व निःशुल्क न्याय मिल सके। उन्होंने बताया कि डालसा द्वारा योग्य लोगों को अदालती मामलों के लिए मुफ्त में अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि ...