बिहारशरीफ, मई 13 -- बिहारशरीफ। निजी विद्यालयों को स्वीकृति देने से संबंधित सैकड़ों आवेदन लंबित हैं। सभी डीईओ को पत्र भेजकर अपर मुख्य सचिव ने 90 दिन में हर हाल में आवेदनों का निपटारा करने का आदेश दिया है। ऐसा न करने पर डीईओ व संबंधित अधिकारी दोषी माने जाएंगे। निजी विद्यालयों की शिकायत पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (बिहारशरीफ से आशुतोष कुमार आर्य)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...