चाईबासा, सितम्बर 21 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने 90 दिनों से अधिक समय से लंबित सभी म्यूटेशन मामलों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। वहीं, 30 दिनों से अधिक अवधि वाले अन्य लंबित मामलों के निष्पादन के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि म्यूटेशन से संबंधित मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक स्तर पर मामलों के निष्पादन की नियमित समीक्षा की जाए। उपायुक्त ने राजस्व शाखा एवं गैर-विभागीय राजस्व संग्रहण से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा सहित संबंधित गैर-विभागीय राजस्व विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अंचल...