90 दिनों में मगध के पीओ का तबादला, सुधीर बने नये पीओ
चतरा, जुलाई 26 -- टंडवा निज प्रतिनिधि मगध कोल परियोजना में मात्र 90 दिन रहने वाले पीओ सुबोध कुमार को सीसीएल के दरभंगा हाउस ने तबादला कर दिया है। जबकि इनके स्थान पर सुधीर कुमार सिन्हा को बागडोर सौंपा गया है। जानकारी के अनुसार पिछले 27 अप्रैल को मगध का बागडोर संभालने वाले पीओ सुबोध कुमार को कोल मंत्रालय के आदेश पर हटा दिया गया। इनके जगह बीएनके एरिया कारो प्रोजेक्ट के पीओ सुधीर कुमार सिन्हा मगध के नये परियोजना पदाधिकारी बनाये गये। जबकि निवर्तमान पीओ सुबोध को कारो प्रोजेक्ट का प्रभार सौंपा गया। इसकी अधिसूचना जारी करते हुए 15 दिनों के अंदर सीसीएल ने कार्यभार संभालने को कहा है। यह भी पढ़ें- सीसीएल कारो के नए पीओ बने सुबोध कुमार उल्लेखनीय है कि मगध के पिछले 5 साल के इतिहास में पहला पीओ सुबोध है जिन्होंने मात्र 90 दिन में अलविदा कहना पड़ा।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.