नई दिल्ली, फरवरी 12 -- स्पैम कॉल से लगभग हम सभी को नफरत है। जरूरी काम चल रहा हो या फिर ऑफिस की इंपोर्टेंट मीटिंग चल रही हो और इस बीच कोई ऐसा कॉल आ जाए, जिसे उठाते ही एक ऑटोमेटेड आवाज सुनाई दे या फिर कोई आपसे क्रेडिट कार्ड खरीदने के लिए कहें, तो गुस्सा आना स्वाभिक है। स्पैम कॉल से सैंकड़ों लोग पहले से ही परेशान हैं और कहा जा रहा है कि अब हालात और खराब होने वाले हैं। एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर के अनुसार, जल्द ही हालात और भी खराब हो सकते हैं। बियर का अनुमान है कि ऐसा हो सकता है।90 दिनों के अंदर कॉल, मैसेज, ईमेल सब हो जाएगा बेकार इंडियाटूडे की रिपोर्ट के अनुसार, X पर एक पोस्ट में, बियर ने अलग-अलग कम्युनिकेशन चैनल - चाहे वह कॉल हो, मैसेज हो या ईमेल - के इस्तेमाल के बारे में अपना अनुमान शेयर किया। उन्होंने ...