नई दिल्ली, मार्च 18 -- पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध अब तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। इस बीच ऊर्जा आयात पर निर्भर कई देशों में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कमी हो गई है। भारत में भी LPG और LNG जैसे ईंधन की सप्लाई प्रभावित हुई है और लोगों के बीच अफरा तफरी मची हुई है। इस बीच एक संसदीय पैनल ने केंद्र सरकार से कहा है कि सरकार को कम से कम 90 दिनों का स्टॉक तैयार रखना चाहिए। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस पर बनी स्थायी संसदीय समिति ने कहा है कि सरकार को अपने कच्चे तेल के स्टॉक को बढ़ाना चाहिए और इसे ईरान में युद्ध के कारण पैदा हुए ईंधन संकट को देखते हुए, 90 दिनों के बफर स्टॉक के वैश्विक मानक तक लाना चाहिए।LPG किफायती बनाए जाने की सिफारिश समिति ने यह सिफारिश भी की है कि मंत्रालय वैश्विक म...