हमीरपुर, मई 15 -- हमीरपुर, संवाददाता। राठ से सवारियां लेकर आ रही रोडवेज बस की शंकरी पीपल के पास 90 डिग्री मोड़ में विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक-परिचालक सहित कुल 14 यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही यूपी 112 पुलिस और एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में कानपुर नगर के थाना सजेती के सिरसा गांव के दंपति को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है। अन्य का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। शुक्रवार को दिन में दो बजे के आसपास राठ डिपो की बस सवारियां लेकर हमीरपुर आ रही थी। बस मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर शंकरी पीपल स्थान पर पहुंची थी। इस स्थान पर 90 डिग्री का मोड़ है। जिस पर मुड़ते समय बस की सामने से आ रहे डंपर से ड्राइवर साइड वाले स्थान से टक्कर हो...