सिद्धार्थ, मई 17 -- बर्डपुर। नव ज्योति सिद्धार्थ इंटर कॉलेज प्रकाशनगर में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह और स्मार्ट क्लॉस शुभारंभ किया गया। सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने 90 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों से सकारात्मक सोच और जीवन के लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़ने की सलाह दी। विद्यालय के हाईस्कूल व इंटर के 10-10 छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सांसद प्रतिनिधि ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अक्षय कुमार ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ओपी यादव, सबलू साहनी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी किए गए सम्मानित यह भी पढ़ें- बाल संसद शपथ ग्रहण व दशम के उत्तीर्ण विद्यार्थी सम्मानित यह भी पढ़ें- डीपीएस : छात्र परिषद् को बैज व सैशे दे किया अलंकृत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...