बागेश्वर, सितम्बर 3 -- बागेश्वर। पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर, बागेश्वर में 81 यूके वाहिनी एनसीसी के तत्वावधान में डायरेक्ट 'सी' प्रमाणपत्र के लिए एनसीसी में प्रवेश भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें कुल 90 कैंडटों ने प्रतिभाग कर शारीरिक और मानसिक क्षमता का प्रदर्शन किया। भर्ती प्रक्रिया में 33 छात्राओं और 57 कैडेटों ने भाग लिया। इस दौरान छात्राओं में एनसीसी के प्रति उत्साह और देशसेवा का जज्बा खास तौर पर देखने को मिला। अभ्यर्थियों ने निर्धारित शारीरिक मापदंडों को पूरा करने के लिए अनुशासन और पूरे उत्साह के साथ विभिन्न प्रक्रियाओं में हिस्सा लिया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. कमल किशोर जोशी ने बताया कि वर्तमान में डायरेक्ट 'सी' प्रमाणपत्र के लिए भर्ती प्रक्रिया कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- एनसीसी भर्ती में दिखा युवाओं का जोश, 114 अभ्यर्थिय...