बुलंदशहर, मई 9 -- बुलंदशहर। नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को जल्द ही गति मिलेगी। डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित विकास कार्यों को अंतिम मंजूरी दे दी गई है। इस बैठक में 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के उपयोग से संबंधित प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की गई।

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिन स्थानों पर विकास कार्य प्रस्तावित हैं, वहां पहले यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि किसी अन्य विभाग द्वारा उसी कार्य के लिए पहले से कोई योजना संचालित न हो। जिलाधिकारी ने योजनाओं में पारदर्शिता और समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों के अनुसार, जिले की नौ नगर पालिकाओं और आठ नगर पंचायतों के लिए सड़क निर्माण, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति, ...