प्रयागराज, जून 18 -- प्रयागराज। शत्रु संपत्ति के मामले में जिले में बड़ा खेल चल रहा है। 60 के दशक में प्रयागराज छोड़कर पाकिस्तान गए एक व्यक्ति की जमीन को माफिया ने पिछले दिनों उनकी बेटी के नाम वरासत में दर्ज करा लिया। मामले की शिकायत पर जांच हुई तो सच्चाई का खुलासा हुआ। जिसके बाद तहसील कार्यालय से इसे शत्रु संपत्ति में दर्ज करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। गौसपुर कटहुला निवासी अली अहमद 1960 के दशक में प्रयागराज से पाकिस्तान चले गए थे। उनका पूरा परिवार भी चला गया। इस जमीन को शत्रु संपत्ति अधिनियम 1967 के तहत शत्रु संपत्ति में दर्ज होना चाहिए था। उस वक्त इसकी सूचना छिपा ली।

जांच और सच्चाई का खुलासा बाद में क्षेत्रीय माफिया ने अली अहमद की बेटी अफरोजा बेगम के नाम दस्तावेज तैयार कराकर जमीन की वरासत उनके नाम दर्ज करा...