लखनऊ, फरवरी 2 -- *-राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी को, 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य *-छूटे बच्चों को 13 फरवरी को किया जाएगा कवर लखनऊ, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजित होगा। इस अवसर पर बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेंडाजाल दवा खिलाई जाएगी। जो बच्चे इस दिन दवा सेवन से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 13 फरवरी को मॉप-अप राउंड के अंतर्गत दवा दी जाएगी। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के महाप्रबंधक डा. सतीश कुमार गौतम ने बताया कि प्रदेश में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 9.8 करोड़ बच्चों को कृमि मुक्ति दवा सेवन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त करने के उद्देश्य से यह अभियान वर्ष में दो बार...