जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- पूर्वी सिंहभूम के गरीबों को जल्द ही 10-10 रुपये में साड़ी, धोती या लुंगी मिलेगी। 9 लाख 67 हजार से अधिक कपड़े का स्टॉक जिला पहुंच गया है। प्रखंडवार पहुंचे नमूनों को जांच के लिए रांची स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद वितरण शुरू कर दिया जाएगा। अगले सप्ताह के वितरण शुरू होने की संभावना है। जो कपड़े भेजे गए हैं, उनमें 6,33,962 साड़ी, दो लाख छह हजार 190 धोती और एक लाख 27 हजार 468 लुंगी हैं। इसके अलावा पिछली बार जो कपड़े अवितरित रह गए हैं, उन्हें इस बार वितरण करना है। इस हिसाब से जिन डीलरों के पास पिछली बार के स्टॉक बचे हैं, उन्हें उतनी संख्या काटकर ही कपड़े दिए जाएंगे। राज्य सरकार सोना सोबरन धोती साड़ी योजना अपने खर्च पर चलाती है। धोती-साड़ी पीएच और ग्रीन कार्ड दोनों के लाभुकों को दिए जाते हैं।...