सोनभद्र, जुलाई 1 -- शक्तिनगर। नशे के कारोबार पर शक्तिनगर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। बुधवार को 9.63 ग्राम अवैध हेरोइन सहित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एनसीएल खड़िया गेट नम्बर-2 से आरोपी दीपक कुमार पुत्र प्रेमलाल विश्वकर्मा, निवासी अम्बेडकर नगर, थाना शक्तिनगर,उम्र लगभग 21 वर्ष को गिरफ्तार किया जिसके पास से तलाशी लेने पर 9.63 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना शक्तिनगर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर, गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया जहां से जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध हेरोइन खरीदकर स्थानीय क्षेत्र में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर नशा करने वाले व्यक्...