भागलपुर, सितम्बर 17 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य लगातार संचालित किया जा रहा है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रभावित परिवारों एवं आबादी तक आवश्यक राहत सामग्री, स्वास्थ्य सेवाएं, भोजन तथा अन्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। यह जानकारी डीएम द्वारा पत्रकारों को उपलब्ध कराई गई है। प्रतिवेदन के अनुसार जिले में कुल 111 पंचायत, 447 गांव एवं 892 वार्ड बाढ़ से प्रभावित हैं। कुल 2,17,168 परिवार तथा 9,39,791 लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों से 24,812 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। साथ ही 80,701 प्रभावित पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है。 यह भी पढ़ें- 289 सामुदायिक रसोई से अब तक 53.60 लाख बाढ़ पीड़ितों ने किया भोजनबचाव कार्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों म...