चित्रकूट, अप्रैल 10 -- चित्रकूट। बुंदेलखंड विकास निधि योजना से जनप्रतिनिधियों ने धर्मनगरी चित्रकूट में विकास को गति देने के उद्देश्य से हाई मॉस्ट लाइटों के साथ संपर्क मार्गों आदि के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। जल्द ही इन सभी कार्यों की शुरुआत होगी। शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक को इसमें शामिल किया गया है। सीडीओ डीपी पाल ने अवगत कराया कि प्रदेश सरकार की ओर से बुंदेलखंड के विकास को लेकर बुंदेलखंड विकास निधि योजना संचालित कर रही है। इसके तहत बीते वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एमएलसी आशीष पटेल ने जिले में 420 विद्युत सेमी हाई मास्ट लाइटें लगवाने के लिए 925.927 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। हाई मॉस्ट लाइटें लगवाने के लिए कार्यदायी संस्था के तौर पर निर्माण एवं परिकल्प सेवाएं विद्यत यांत्रिक विंग जलनिगम न...