न्यूयॉर्क, अक्टूबर 29 -- तेलंगाना के करीमनगर जिले के एक छोटे गांव से लेकर अमेरिकी अदालतों तक का सफर तय करने वाली सरिता कोमाटिरेड्डी अब न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार हैं। उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन मिला है। उन्होंने अपराध, दुकानों से चोरी (रिटेल थेफ्ट) और धोखाधड़ी पर रोक लगाने का वादा किया है। भारतीय मूल की यह उम्मीदवार अपने समुदाय का प्रतिनिधित्व करने का भी मौका देख रही हैं और कहती हैं कि उनकी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है। इंडिया टुडे से बात करते हुए कोमाटिरेड्डी ने कहा कि फेडरल प्रॉसिक्यूटर के रूप में काम करने और बाद में यूएस ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) में चीफ ऑफ स्टाफ बनने के अनुभव ने उन्हें इस रेस में आने के लिए प्रेरित किया। उनका कहना है कि न्यूयॉर्क में अपराध, बेघर ...