धनबाद, मार्च 1 -- धनबाद। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करनेवाले नौवीं से 12वीं कक्षा तक के 9 हजार छात्र-छात्राओं को अब तक ड्रेस की राशि नहीं मिली है। इनमें से अधिकतर छात्र-छात्राएं 10वीं कक्षा (मैट्रिक) के हैं। मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने के कारण कई स्कूलों की ओर से ऐसे छात्र-छात्राओं की राशि नहीं भेजी गई है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से मामले में लगातार मॉनिटरिंग कर जिला परियोजना कार्यालय धनबाद को आवश्यक निर्देश दिया जा रहा है। जिला कार्यालय ने भी मामले की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। उम्मीद है कि बचे हुए छात्र-छात्राओं के खाते में राशि चली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...