मथुरा, अगस्त 6 -- लोगों में देश भक्ति की भावना जाग्रत करने के उद्देश्य से जनपद की 495 ग्राम पंचायतों में 9 से 17 अगस्त के बीच वंदे मातरम के तृतीय चरण के साथ हर घर तिरंगा अभियान 2026 का आयोजन जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा। जिसका शासन ने कार्यक्रम आयोजन के लिए समय सारणी जारी कर दी है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक घरों पर 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि 9 अगस्त से पूर्व प्रशासक की अध्यक्षता में सचिव/पंचायत सहायक द्वारा ग्रामीणों एवं मुख्य व्यक्तियों के साथ ग्राम सभा की बैंठक करेंगे। जिसमें 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर एवं संस्था पर तिरंगा लगाने हेतु चर्चा कर वातावरण सृजन किया जायेगा। बैठक में ग्राम पंचायत के वार्डवार/मोहल्ला वार/मजरावार आशा/आंगनबाड़ी/पंचायत सहायक/ चौकीदार/उचित दर विक्...