मधुबनी, नवम्बर 7 -- जयनगर, एक संवाददाता। विधान सभा के दूसरे चरण के चुनाव को लेकर जयनगर-जनकपुर ट्रेन सेवा 72 घंटा बंद रहेगी। सीमावर्ती क्षेत्र में 11 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान को लेकर जयनगर-जनकपुर-भांगहा खंड पर चलने वाली ट्रेन बंद रहेगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा पूर्व रेल महाप्रबंधक को लिखे गए पत्र के निर्देशानुसार विधानसभा के द्वितीय चरण को लेकर 9 नवंबर से 11 नवंबर तक नेपाली ट्रेन बंद रहेगी एवं 12 नवंबर से ट्रेन का परिचालन पूर्व की तरह शुरू हो जाएगी। नेपाली रेलवे के स्टेशन मास्टर एस एल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव होने को लेकर दोनों देश के अधिकारियों की बैठक में चुनाव से 48 घंटे पूर्व जयनगर जनकपुर रेल खंड पर चलने वाली नेपाली ट्रेन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर परिचालन बंद रहने पर समिति बनने के कारण 9 से 11 ...