जामताड़ा, अप्रैल 7 -- जामताड़ा। डीसी रवि आनंद ने जिलान्तर्गत 118 पंचायतों में संभावित पेयजल संकट का ससमय एवं स्थायी निराकरण हेतु आगामी 09 अप्रैल से 18 अप्रैल तक पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के संचालन का निर्णय लिया है। जन-महत्वकांक्षी एवं अति संवेदनशील कार्यक्रम के सुचारु एवं परिणामोन्मुखी कार्यान्वयन हेतु जिले के वरीय दंडाधिकारियों व पदाधिकारियों, बीडीओ, बीपीओ तथा तकनीकी पदाधिकारियों (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग) को सम्बद्ध करते हुए 12 विशेष संयुक्त जांच दलों का गठन किया है। इस क्रम में निर्धारित निरीक्षण तिथि से पूर्व, संबंधित बीडीओ को अपने-अपने प्रखंड क्षेत्र में पूर्णतः अकार्यरत चापाकलों, ग्रीष्मकाल में सूखने वाले कुओं एवं बंद पड़ी जलमीनारों की वार्ड वार त्रुटिहीन सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। वहीं स्थलीय जांच दलों से प्राप्त होने वा...