भागलपुर, अप्रैल 18 -- मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर थाना अंतर्गत खंडबिहारी गांव के वीर सिंह के हत्यारे को सजा दिलाने सहित 9 सूत्री मांगों को लेकर एस यू सी आईं कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा मुंगेर में प्रदर्शन किया गया। रमन सिंह और रविंद्र मंडल विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करें रहे थे।विरोध प्रदर्शन मुंगेर स्टेशन से शुरू होकर पूरब सराय गांधी चौक किला गेट होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। प्रदर्शन में शामिल लोग वीर सिंह के हत्यारे को सजा देने, संग्रामपुर प्रखंड में 50 बीघा गेहूं फसल बिजली के शॉर्ट सर्किट से जलने मामले में मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। जिला सचिव कामरेड कृष्णदेव शाह आदि प्रदर्शन में शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...