जहानाबाद, दिसम्बर 8 -- रतनी, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रतनी पंचायत के वार्ड सदस्यों ने मुखिया एवं पंचायत सचिव द्वारा किए गए वित्तीय अनिमितताओं के विरुद्ध सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित यात्री सेट में अनशन पर बैठ गए। अनशनकारियों ने बताया कि लगातार मुखिया द्वारा मनमानी किया जा रहा है जिसको लेकर हम लोग अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं। मालूम हो कि रतनी पंचायत के वार्ड नंबर 13 की गीता देवी चिकसौरा एवं वार्ड नंबर 9 रंजू देवी दयालचक के द्वारा सात निश्चय योजना की राशि को अपने परिवार के नाम से चेक काट कर अवैध रूप से 6 लाख रुपए निकासी कर लेने का मामला सामने आया है। उक्त मामले में डीएम अलंकृता पांडेय के निर्देश पर निवर्तमान पंचायत सचिव रामचंद्र प्रसाद को निलंबित करते हुए संबंधित वार्ड सदस्य पर केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.