देवघर, अक्टूबर 14 -- देवघर,प्रतिनिधि। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामकृष्ण तिवारी ने महसभा के सभी संरक्षक, सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी व राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के संबंध में पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई है। दिए गए पत्र में यह जिक्र है कि अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व कार्यसमिति की बैठक सोमपुर ब्राह्मण समाज प्रभास पाटन सोमनाथ गुजरात में 9 व 10 दिसंबर 2026 को आयोजित करने का प्रस्ताव उनके समिति द्वारा रखा गया है। उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया है। इस संदर्भ में शीघ्र ही वरिष्ठ महामंत्री द्वारा एजेंडा सहित सूचित किया जाएगा। इस बैठक में मूलत: पिछली बैठक की पुष्टि, तीर्थ पर प्रदूषण को दूर करने, तीर्थ की समस्याओं आदि प्रमुख मुद्दों के संदर्भ में चिंत...