बिजनौर, मई 18 -- बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर रैंकिंग की समीक्षा के दौरान जिले के 09 विभागों के बी व सी श्रेणी में जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करते हुए अपने विभागों को ए श्रेणी में लाने के लिए प्रभावी प्रयास करें। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस की शिकायतों का प्राथमिकता पर करें निस्तारण: डीएमसमीक्षा बैठक का आयोजन डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमित रूप से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड का अवलोकन करें और रैंकिंग कम पाए जाने पर समयपूर्वक विभागीय रैंकिंग में मानक के अनुरूप सुधार लाने के लिए प्र...