मोतिहारी, दिसम्बर 8 -- पताही। पताही थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाकर 9 वाहनों से नौ हजार का चालान काटा। थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल व सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए लगातार वाहन जांच अभियान चलाकर अवैध कागज, बगैर हेलमेट और ट्रिपल सवारी वाले वाहन चालकों का चालान काटा जाता है। सोमवार को पदाधिकारी विनोद कुमार व पुलिस बल के जवानो द्वारा वाहनों की जांच की गई। जिसमें 9 वाहन से नौ हजार का चालान काटा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...