9 लाख गंवाकर 3 लाख और देने की जिद पर अड़ी महिला! नोएडा में मेट्रोमोनियल फ्रॉड का गजब मामला
नोएडा, जून 29 -- नोएडा में 44 वर्षीय महिला एक शख्स से मेट्रोमोनियल साइट के जरिए संपर्क में आई और कथित तौर पर 9.33 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गई। यही नहीं हैरानी की बात ये है कि महिला खुद पुलिस थाने पहुंची और ठगी की जानकारी भी दी। इसके बावजूद महिला ठग को 3 लाख रुपये और देने की जिद कर रही थी। पुलिस के मुताबिक शख्स ने खुद को डॉक्टर बताया और साथ ही महिला को शादी का झांसा दिया और यह भी कहा कि उसका अमेरिका के डलास में 3 बीएचके फ्लैट भी है। यही नहीं आरोपी ने महिला से यह भी वादा किया कि तलाक से जुड़ी कानूनी कार्रवाई खत्म होने के बाद वह उसके बेटे को विदेश में पढ़ाई करवाने में मदद करेगा।तलाकशुदा है महिला सेक्टर 36 में रहने वाली महिला 23 जून को थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। महिला तलाकशुदा है और उसका कहना है कि वह अप्रैल में शख्स के संपर्क में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.