नई दिल्ली, जनवरी 22 -- 'संदेशे आते हैं' बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर देशभक्ति गीतों में से एक है। यह गाना साल 1997 में आई वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर का था। इतने सालों बाद भी ये गाना लोगों के मन में बसता है। आज हम आपको इसी गाने से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं। 'संदेशे आते हैं' को सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने अपनी आवाज दी थी। इस गाने के लिए सोनू निगम को अवॉर्ड मिलना था, लेकिन उन्होंने अवॉर्ड लेने से मना कर दिया था। अवॉर्ड न लेने का कारण सोनू निगम ने खुद बताया था।सोनू निगम ने क्यों रिजेक्ट कर दिया था अवॉर्ड? सोनू निगम को जब बताया गया कि उन्हें 'संदेशे आते हैं' के लिए अवॉर्ड मिलना है तो उन्होंने पूछा कि क्या रूप कुमार राठौड़ को भी इसके लिए नॉमिनेट किया गया है? सोनू निगम को जब पता चला कि रूप कुमार राठौड़ को नॉमिनेट नहीं किया गया है तो उन्होंने अवॉर्...