मधुबनी, सितम्बर 21 -- मधुबनी। कटे होंठ और कटे तालू की वजह से मुस्कुराने से भी कतराने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले के 9 बच्चों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए सेलेक्ट किया गया है। इन बच्चों के चेहरे पर जल्द ही मुस्कान लौटेगी। कटे होंठ, कटे तालू एवं जीभ की जन्मजात समस्या से ग्रसित बच्चों के लिए 20 से 25 सितंबर तक डंकन अस्पताल, रक्सौल, पूर्वी चंपारण में निःशुल्क जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर यह शिविर लगाया जा रहा है। बताते चलें कि शिविर रीजन्स बियॉन्ड मेडिकल यूनियन सोसायटी, डंकन अस्पताल, रक्सौल द्वारा लव विदाउट रीजन फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हो रहा है। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा बच्चों की आवश्यक जांच के ...