मैनपुरी, मार्च 19 -- अतिरिक्त दहेज में 15 लाख रुपये न दिए जाने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और उसकी जान लेने की कोशिश की गई। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल से निकाल दिया गया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान लेने की कोशिश करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शिवानी गुप्ता पुत्री राकेश गुप्ता निवासी मोहल्ला कटरा कुसमरा ने महिला थाना पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि 7 जून 2025 को उसकी शादी अभिषेक गुप्ता निवासी उमरैन एरवा कटरा औरैया के साथ मैनपुरी के मैरिज होम में हुई थी। 25 लाख रुपये शादी में खर्च किए गए। शादी के बाद कुछ दिनों तो सब कुछ ठीक-ठाक चला। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में 15 लाख रुपये और मांग रहे हैं। न देने पर 14 मार्च 2026 को रात 10 बजे उसे स...