बिजनौर, मई 2 -- बिजनौर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 9 मई को बिजनौर दौरा प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अफजलगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। हालांकि अभी तक इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम जसजीत कौर ने शनिवार को इस सम्बंध में धामपुर में अधिकारियों की बैठक ली। संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया गया है और कार्यक्रम स्थल के चयन से लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की रूपरेखा पर काम शुरू कर दिया गया है。 यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अब चुनावी मोड में, होगा जिलों में दौरामुख्यमंत्री के पूर्व दौरे गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री का बिजनौर दौरा 9 अप्रैल, फिर 13 अप्रैल और उसके बाद 2...