सहरसा, मई 7 -- सहरसा। 9 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संजय कुमार सरोज ने वादों के अधिक से अधिक निष्पादन के लिए रूपरेखा तैयार की है । विभिन्न न्यायालय में लंबित सुलहनीय वादों को चिन्हित करने के बाद पक्षकारों को नोटिस निर्गत किया गया है। बैंक लोन संबंधी मामलों में लोनियों को नोटिस भेजा गया है। लोक अदालत में सभी तरह के छोटे-मोटे अपराधी पारिवारिक मोटर दुर्घटना एन आई एक्ट बिजली टेलीफोन एवं अन्य तरह के मामले निपटाए जाएंगे । इस लोक अदालत में पक्षकारों को अधिक से अधिक राहत देने तथा समझौता में सहयोग करने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत कल, मामलों के निष्पादन को 12 पीठों का गठन सचिव ने जिले वासियों से लोक अदालत में आकर त्वरित एवं निशुल्क न्याय का फायदा उठाने की अपील की है...