लखीमपुरखीरी, जनवरी 5 -- उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित मुंशी, मौलवी एवं आलिम परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी गई है। इस बार मदरसा बोर्ड परीक्षाएं आगामी 9 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा को लेकर जिले भर के मदरसों और परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समय सारणी जारी होने के बाद छात्र परीक्षा की तैयारी में लग गए है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मुंशी (सेकेंडरी पर्सियन) एवं मौलवी (सेकेंडरी अरबी) की परीक्षाएं प्रथम पाली में कराई जाएंगी। यह पाली सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षाएं द्वितीय पाली में होंगी, जिसका समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक तय किया गया है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी रोहित कुमार सिंह ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.