पलामू, अप्रैल 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 नवंबर 2025 को गांव के एक कुएं से 10 वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए संदेह के आधार पर 19 लोगों को हिरासत में लेकर मेदिनीनगर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया है। गुरुवार को सभी के रक्त आदि का नमूना संग्रह किया गया ताकि उसके डीएनए का मिलना बच्ची के शव से बरामद साक्ष्य से किया जा सके। मेदिनीनगर सदर अनुमंडल के एसडीपीओ राजीव रंजन ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है, ताकि घटना का शीघ्र खुलासा हो सके। यह भी पढ़ें- 9 नवंबर 2025 को कुएं से मिला था बच्ची का शव जांच तेज चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 10 वर्षीय बच्ची 7 नवंबर 2025 को लापता हो गई थी। परिजनों ने उसी दिन चैनपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई...