मधुबनी, जून 6 -- मधुबनी, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 9 जून 2026 को जिले भर में विशेष मातृ स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जाएगा।

अभियान की थीम राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश पर आयोजित इस अभियान की थीम "10 वर्ष सुरक्षित गर्भावस्था, स्वस्थ माँ, सशक्त भारत" रखी गई है। अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं सुरक्षित मातृत्व सेवाएं उपलब्ध कराना है।

विशेष शिविर सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रथम तिमाही की गर्भवती महिलाओं की जांच आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (एएएम) में की जाएगी।

महत्वपूर्ण भूमिका सिविल सर्जन ने कहा कि प्रधानमंत्री सु...